माना घना अँधेरा बना हुआ है,
पर उम्मीद अभी है मन में,
निशा कभी तो छटेगी वन में,
यह उम्मीद अभी है मन में,
आएंगी किरणें दिनकर की
ऐसी आश जगी है मन में,
कभी तो मैं भी जीत सकूँगा,
ऐसी जीत हुई है मन में,
एक हार से मैं क्यों हारूँ,
आस जीत की जगी है मन में,
माना घना अँधेरा अभी हुआ है,
पर उम्मीद अभी है मन में,
सबने है ठुकराया मुझको,
पर इक आशा अभी है मन में,
कोई तो होगा ही मेरा,
ऐसी आस जगी है मन में,
जब मैं सपनों को पाऊंगा,
हारी बाजी जीत आऊंगा,
शायद दुनिया तब अपनाएँ,
ऐसी आशा जगी है मन में,
इक दिन सबकी आँखों का ,
तारा बन कर चमक जाऊंगा,
ऐसी आस जगी है मन में...
परिचय नाम-सुधांशु तिवारी "वात्सल्य श्याम" मोबाइल नंबर- 8858986989 सोशल मीडिया- vatsalyshyam
मंगलवार, 28 मई 2019
माना घना अँधेरा ....
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
वो आज रो रही थी! कौन?? अरे वही!जिसके बग़ैर, आजकल मुझे जीना नही आता है, वही जो मेरी हर बात को, दिल से लगाती है, अरे पागल और कौन वही, ज...
-
इक लड़की थी, जो शर्माती थी, मेरे ख्याब में अक्सर आती थी, कभी हसती थी, कभी गाती थी, वो हर रंग में भाती थी, वो बोली थी जरा सुनते हो, सपने ...
-
अबकी हमने उससे , न बात करने की कसम खाई है, ख्याबो में आती है, तो आने दो, पर हक़ीक़त में मुलाकात, न करने की कसम खाई है, वो हमको ग़ैर भी नह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें