किया जो है तूने,मैं किससे कहूँगा
अब न किसी से, मैं वादा करूँगा,
तुमने हँसाया, हाँ तुमने रुलाया,
तेरे प्यार ने दिन में तारा दिखाया,
करता हूँ वादा वही करूँगा,
मेरी डायरी अब न आगे कहूँगा,
किया जो है तूने उसे माफ़ करता,
तेरे ज़ख्म को मैं अब आँसू से भरता,
मेरी न हुई तो मुझे न गिला है,
जिसको था चाहा वही तो मिला है,
सलामत रहे तू यही अब दुआ है,
मैं रो रो के ऐसे न गजलें मैं लिखता,
मेरा प्यार तुमको जो थोड़ा भी दिखता,
दुनिया मुझे अब भी तेरा बुलाए,
मेरी डायरी अब मुझे ही सताए,
करता हूँ वादा वही अब करूँगा,
मैं भी किसी से यूँ ही लड़ूँगा,
उसको मैं सपने हाँ अपने दिखाकर,
जीवन में उसके न उसका बनूँगा,
तुमने किया जो वही मैं करूँगा,
किसी से हाँ मैं टाइम पास करूँगा,
रातों की उसकी मैं नींदे चुराकर,
दिन में मैं उससे खूब ही लड़ूँगा,
न खायेगी वो तो मै कुछ न कहूँगा,
इक दिन यूँ मैं किसी का बनूँगा,
जो रोयेगी वों तो हसूंगा मैं सुन के,
मेरे ज़ख्मों पर तब मैं मलहम भरूँगा,
करता हूँ वादा है ऐसे करूँगा,
दुनिया में सबसे मैं बेवफ़ाई करूँगा,
जब तुम सुनोगी मेरी कहानी,
मेरे सपनों की अब न कोई है रानी,
जो भी मिलेगी मैं उसका बनूँगा,
किसी पे मैं फिर भी जां ये न दूँगा..
परिचय नाम-सुधांशु तिवारी "वात्सल्य श्याम" मोबाइल नंबर- 8858986989 सोशल मीडिया- vatsalyshyam
गुरुवार, 23 मई 2019
किया जो है तुमने....
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
वो आज रो रही थी! कौन?? अरे वही!जिसके बग़ैर, आजकल मुझे जीना नही आता है, वही जो मेरी हर बात को, दिल से लगाती है, अरे पागल और कौन वही, ज...
-
इक लड़की थी, जो शर्माती थी, मेरे ख्याब में अक्सर आती थी, कभी हसती थी, कभी गाती थी, वो हर रंग में भाती थी, वो बोली थी जरा सुनते हो, सपने ...
-
अबकी हमने उससे , न बात करने की कसम खाई है, ख्याबो में आती है, तो आने दो, पर हक़ीक़त में मुलाकात, न करने की कसम खाई है, वो हमको ग़ैर भी नह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें