कभी न कभी तो कोई ख़ास होगा,
दूर ही सही पर दिल के पास होगा,
जो मुझसे वो हरपल बातें करेगा,
मेरी बात को वो ग़लत न कहेगा,
जिसके ख्याबों में मैं ही रहूँगा,
उसके बिना मैं भी जी न सकूँगा,
जो यूँ ही नही मेरे दिल को दुखाये,
कभी न मुझे बेवज़ह वो सताए,
मेरी गीतों में वो खुद को तलाशे,
देखूँ किसी को मुझे वो ही डाटें,
मेरे साथ जीने की कसमें वो खाए,
सातों जनम वो मेरी ही कहाए,
मैं भी किसी और का न बनूँगा,
मेरी डायरी में उसे ही रखूँगा,
मैं घंटो यूँ ही उससे बातें करूँगा,
उसके बिना मैं भी जी न सकूँगा,
मुझे वो भी समझे मुझे वो भी जाने,
मेरे गजलों को वो अपना ही माने,
अपनी धड़कनों में मुझे ही वो जाने,
यही एक मैं अब दुआ ये करूँगा,
मिले कोई जो तो मैं उसका रहूँगा....
परिचय नाम-सुधांशु तिवारी "वात्सल्य श्याम" मोबाइल नंबर- 8858986989 सोशल मीडिया- vatsalyshyam
शनिवार, 25 मई 2019
कभी न कभी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
वो आज रो रही थी! कौन?? अरे वही!जिसके बग़ैर, आजकल मुझे जीना नही आता है, वही जो मेरी हर बात को, दिल से लगाती है, अरे पागल और कौन वही, ज...
-
इक लड़की थी, जो शर्माती थी, मेरे ख्याब में अक्सर आती थी, कभी हसती थी, कभी गाती थी, वो हर रंग में भाती थी, वो बोली थी जरा सुनते हो, सपने ...
-
अबकी हमने उससे , न बात करने की कसम खाई है, ख्याबो में आती है, तो आने दो, पर हक़ीक़त में मुलाकात, न करने की कसम खाई है, वो हमको ग़ैर भी नह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें