कलम अब कोई न कहानी कहेगी,
तुम्हारे बिना ये चुप ही रहेगी,
सुनो साथ तेरे विदा हो रही है,
मेरी डायरी अब जुदा हो रही है,
अब न लिखूँगा चंदा की मूरत,
वो सपनों की बातें वो भोली सी सूरत,
तेरा जो हुआ था तेरा ही रहूँगा,
किसी और के संग वचन न पढ़ूँगा,
बत्तीस में चाहे बत्तीस मिलेंगे,
तेरे बिन किसी के संग न चलेंगे,
तूने किया जो उसे माफ़ करता,
घावों को अपने मैं आँसू से भरता,
कहता यही है वात्सल्य तराना,
बहुत याद आये वो गुजरा जमाना,
इसी से अब आगे कहानी बढ़ेगी,
कलम अब कभी न किसी को गढ़ेगी,
यही आखिरी ये कहानी कहेगी,
जो गुजरा उसे ये नादानी कहेगी....😢😢😢😢
वात्सल्य श्याम
परिचय नाम-सुधांशु तिवारी "वात्सल्य श्याम" मोबाइल नंबर- 8858986989 सोशल मीडिया- vatsalyshyam
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019
कलम अब कोई न...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
वो आज रो रही थी! कौन?? अरे वही!जिसके बग़ैर, आजकल मुझे जीना नही आता है, वही जो मेरी हर बात को, दिल से लगाती है, अरे पागल और कौन वही, ज...
-
इक लड़की थी, जो शर्माती थी, मेरे ख्याब में अक्सर आती थी, कभी हसती थी, कभी गाती थी, वो हर रंग में भाती थी, वो बोली थी जरा सुनते हो, सपने ...
-
अबकी हमने उससे , न बात करने की कसम खाई है, ख्याबो में आती है, तो आने दो, पर हक़ीक़त में मुलाकात, न करने की कसम खाई है, वो हमको ग़ैर भी नह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें