देश की सत्ता पाने को,
हर ओछा भाषन कह बैठा,
आरक्षण का भीख मांगता,
हार्दिक भी नेता बन बैठा,
कही लड़ाते धरम करम पर,
कहीं जात दिखलाते हैं,
कुछ मजहब के नाम पर,
दंगा भी करवाते हैं,
राम लड़े जो रहमान से,
मजहब का सम्मान बताते हैं,
कुछ नेता हैं जो धरम को अपने,
देश से ऊंचा बताते हैं,
हिन्दू मुस्लिम सब लड़े हैं,
जातिवाद के नारों पर,
सत्ता की खातिर इनको,
नेता जी ने बांटे हैं,
सेना की न कोई जय कहता,
कुछ वंन्दे मातरम् न गाते हैं,
भारत तेरे टुकड़े कहने वाले,
खालिद भी नेता कहलाते हैं,
वो दंगों पर न कुछ बोले,
जो विकास - विकास चिल्लाते हैं,
भारत की जय बोलने से,
कुछ नेता भी कतराते हैं,
दलित-मराठा-जाट लड़े हैं,
आरक्षण की थाली पर,
पिक्चर भी तो लटक गई थी,
इक सेना की अभिमानी पर,
तुम अडिग रहो हर मंजिल पर,
ऐसा न कहने वाला है,
लगता है देश में न कोई,
भगत सिंह बनने वाला है,
जो लहू बह रहा बार्डर पर,
न उसकी कोई जय कहता,
जज साहब क्युं न नेता,
वीर शहीदों का नमन करता,
अभिनेता मरे तो दस दिन तक,
शोक-शोक चिल्लाते हैं,
भारत की रक्षा करने वालों का,
बलिदान भी न दिखाते हैं,
शर्म करो अब तुम भी तो,
भारत के पुत्र कहलाते हो,
कभी शहीदों का तुम भी,
बलिदान क्युं न गाते हो?,
चलो बदलते हैं देश को,
इक फूल ही तो चढ़ाते हैं,
वन्दे मातरम् के उदघोष से,
तिरंगा अपना फहराते हैं!!!
जय हिन्द जय भारत।।।
@vatsalyshyam
परिचय नाम-सुधांशु तिवारी "वात्सल्य श्याम" मोबाइल नंबर- 8858986989 सोशल मीडिया- vatsalyshyam
सोमवार, 15 जनवरी 2018
भारत की जय।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
वो आज रो रही थी! कौन?? अरे वही!जिसके बग़ैर, आजकल मुझे जीना नही आता है, वही जो मेरी हर बात को, दिल से लगाती है, अरे पागल और कौन वही, ज...
-
इक लड़की थी, जो शर्माती थी, मेरे ख्याब में अक्सर आती थी, कभी हसती थी, कभी गाती थी, वो हर रंग में भाती थी, वो बोली थी जरा सुनते हो, सपने ...
-
अबकी हमने उससे , न बात करने की कसम खाई है, ख्याबो में आती है, तो आने दो, पर हक़ीक़त में मुलाकात, न करने की कसम खाई है, वो हमको ग़ैर भी नह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें